Tunisha Sharma Suicide: शादी के लिए तुनिशा शर्मा का धर्म बदलवाना चाहता था शीजान!

By: Pinki Mon, 26 Dec 2022 2:03:28

Tunisha Sharma Suicide: शादी के लिए तुनिशा शर्मा का धर्म बदलवाना चाहता था शीजान!

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के आत्महत्या केस में कई बड़े खुलासे हो रहे है। एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान जो की इस समय पुलिस कस्टडी में है अपने और तुनिशा के रिश्ते पर बारे में कई खुलासे कर रहा हैं। शीजान ने पुलिस को वो वजह भी बताई जिसके चलते उनका और तुनिषा तुनिशा का ब्रेकअप हुआ था। उन्होंने एक्ट्रेस संग ब्रेकअप को अलग धर्म होने और उम्र में फासले से जोड़ा है। एक्टर ने ये भी बताया कि तुनिशा कुछ दिनों पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुकी थीं।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को पूछताछ में आरोपी शीजान ने बताया कि मौत से कुछ दिनों पहले भी तुनिषा ने सुसाइड करने का प्रयास किया था। लेकिन उस समय शीजान ने एक्ट्रेस को बचा लिया था। इसके बारे में तुनिशा कीमां को शीजान ने जानकारी दी थी और उनसे तुनिशा का ख्याल रखने के लिए भी कहा था। अब पुलिस शीजान खान के बयान को वैरिफाई कर रही है। पुलिस ये जानने की कोशिश में हैकि तुनिशा ने इससे पहले कब सुसाइड की कोशिश की थी।

क्या तुनिशा का धर्म बदलना चाहते थेशीजान!

दूसरी तरफ, जैसे की शीजान ने पुलिस पूछताछ में तुनिशा संग अफेयर की बात को कबूला है साथ ही धर्म और उम्र का हवाला देकर ब्रेकअप की बात को माना है ऐसे में अब पुलिस ये जानना चाहती है कि क्या शीजान ये चाहता था कि तुनिशा अपना धर्म बदले तब जाकर वो उनसे शादी करेगा। आपको बता दे, तुनिशा शर्मा जहां 20 साल की थीं, वहीं शीजान खान की उम्र 28 साल बताई जा रही है। शीजान पर तुनिशा के परिवार ने एक साथ कई लड़कियों से संबंध रखने और धोखा देने का आरोप लगाया है।

बता दे, तुनिशा ने 24 दिसंबर को अपने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। तुनिशा के सुसाइड ने इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। सभी उनके लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। तुनिशा ने कम समय में बड़ा स्टारडम हासिल कर लिया था।

ये भी पढ़े :

# श्रद्धा मर्डर केस की वजह से हुआ था तुनिषा-शीजान का ब्रेकअप, पुलिस लव जिहाद की भी कर रही जांच

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com